उमा भारती का साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पक्ष में सामने आना तथा संघ का भी दबी ज़ुबान में उनका साथ देना कुछ संदेहास्पद लगता है। विहिप नेता श्री प्रवीण तोगड़िया के अनुसार कांग्रेस सरकार इस्लामिक आतंकवाद के संरक्षण के लिए हिन्दुओं को बदनाम कर रही है। उन्होंने यह बात 24 अक्तूबर को हुई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की गिरफ़्तारी के संदर्भ में कही। इसी बीच जन-शक्ति पार्टी अध्यक्ष उमा भारती ने साध्वी को चुनाव में टिकट देने की भी पेशकश की।
साध्वी प्रज्ञा सिंह को 29 सितंबर को मालेगांव और मडासा में हुए सिलसिलेवार बम-धमाकों के संदिग्ध के तौर पर गिरफ़्तार कर 17 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन बम-धमाकों के सिलसिले में श्याम भवरलाल साहू और शिव नारायण सिंह को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
क्या आतंकवाद का धार्मिकरण उचित है? क्या बम धमाकों के आरोपियों का साथ देना उचित है? क्या हमारी राजनीति का स्तर इतना गिर चुका है कि अब बम धमाकों के आरोपियों को देश की बागडोर सौंप रहें हैं? अब इन यक्ष प्रश्नों का उत्तर तलाशने की आवश्यकता है!

No comments:
Post a Comment