14 नवंबर की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने लगभग 15 गायों को बेरहमी से मार कर उन्हें भलस्वा डेरी (निकट करनाल बाई-पास) के पास के एक खेत में फ़ेंक दिया। अगले दिन जब वे उन हिस्सों को उठाने आये परन्तु कुछ लोगों के आ जाने से वे लोग वहाँ से भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहँच गयी और वहाँ मौजूद भीड़ को घटनास्थल से दूर ले जाने के लिए पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने मीडिया को भी वहाँ जाने की इज़ाज़त नहीं दी। पुलिस-कर्मी गायों के शवों को ट्रकों में डाल कर ले गए। भीड़ को शान्त करने के लिए वहाँ मौजूद पुलिस अधिकारी ने 24 घन्टे के अंदर दोषियों का पता लगाने का आश्वासन दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के आनुसार, वे लोग शायद गायों के हिस्सों को बेचना चाहते थे इसीलिए उन लोगों ने गायों के शत-विशत शवों को उस खाली खेत में फ़ेंक दिया होगा। घटनास्थल पर चारों ओर खून व गायों के अंग बिखरे पड़े थे।
अब देखना यह है कि चुनावों के समय हुई यह घटना क्या परिणाम ले कर आती है??
Sunday, November 16, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment